City NewsUttar Pradeshलखनऊ

उप्र में धूप के कारन शीतलहर से मिली राहत

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में बुधवार सुबह से ही धूप निकली है, जिससे लोगों को शीतलहर और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत तक मौसम में किसी खास बदलाव का अनुमान नहीं जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, नमी की कमी की वजह से न तो घना कोहरा पड़ रहा है और न ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस सीजन में अच्छी बारिश नहीं होने से वायुमंडल में नमी का आभाव है और इसलिए अब तक शीतलहर का असर अधिक दिखाई नहीं दे रहा है।

गुप्ता के मुताबिक, अभी इस सप्ताह के अंत तक मौसम का यही रुख रहेगा, जिससे अधिकतम तापामन 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान पांच-छह डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अलावा बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री, कानपुर का पांच डिग्री, गोरखपुर का 6.2 डिग्री और इलाहाबाद का छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

=>
=>
loading...