Uttar Pradesh

उप्र : मनोज सिन्हा कल गाजीपुर व आजमगढ़ में करेंगे जनसभा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के प्रचार-प्रसार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक मार्च को आजमगढ़ और गाजीपुर की विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे।
इस बारे में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया, “केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा व भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक मार्च को दोपहर 12 बजे आजमगढ़ जिले में केवी इंटर कॉलेज के मैदान में, मर्टीनगंज (दीदारगंज विधानसभा), दोपहर एक बजे नर्सिग इंटर कॉलेज के मैदान में बैरमपुर (निजामाबाद विधानसभा) में जनसभा करेंगे।

उसके बाद दोपहर 2:20 बजे गाजीपुर जिले में ढोढाडी रेलवे स्टेशन के सामने के मैदान में (मोहम्मदाबाद विधानसभा), दोपहर 3:25 बजे प्राथमिक विद्यालय चीउटहा (पलिया) के पीछे खेल के मैदान में (जमनियां विधानसभा) की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar