Uttar Pradesh

उप्र : गायत्री पर टिप्पणी से शिवपाल का इनकार

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद, शिवपाल यादव, जसवंतनगर सीट, पूर्व लोक निर्माण मंत्री, समाजवादी पार्टी

कन्नौज सामूहिक दुष्कर्म मामले में कई दिनों से फरार पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को बुधवार को पुलिस व एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। उनसे जुड़ा सवाल जब समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से किया गया तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
जसवंतनगर सीट से जीते सपा नेता शिपूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद, शिवपाल यादव, जसवंतनगर सीट, पूर्व लोक निर्माण मंत्री, समाजवादी पार्टी

वपाल यादव बुधवार को कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के परौर गांव निवासी शहीद राम पाल सिंह यादव के घर शोक व्यक्त करने गए थे। पत्रकारों ने उनसे गायत्री प्रजापति पर सवाल पूछे, जिस पर शिवपाल ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पूर्व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने शहीद के पिता को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सपा की अंदरूनी कलह पर उन्होंने कहा, “पूरा परिवार एकजुट है, अब कोई कलह नहीं है। सब मिल कर पार्टी को खड़ा करेंगे।”  उन्होंने शहीद राम पाल सिंह के बारे में कहा कि वह जिले की शान हैं।  बाद में शिवपाल ने स्थानीय सपा नेताओं से मुलाकात की।

=>
=>
loading...