HealthLifestyle

एडिय़ों के दर्द में आराम दायक हैं यह प्राकृतिक उपचार

Female foot

जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती हैं वैसे वैसे हमारे अन्दर कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आती हैं। कई छोटी मोटी समस्याएं होती हैं तो कई गंभीर भी हो सकती हैं। यदि इन गंभीर समस्याओं पर ध्यान न दिया गया तो ये घातक सिद्ध हो सकती हैं। वयस्कों में होने वाली एक आम समस्या एडिय़ों का दर्द है। यह दर्द कई प्रकार का हो सकता है। किसी कसी को बहुत हल्का दर्द होता है तो किसी को बहुत अधिक। अगर आप भी ऐसी समस्या से ग्रस्त हैं तो परेशान न हों, कुछ ऐसे घरेलू उपचार हैं जिनसे आप प्रभावी रूप से एडिय़ों के दर्द को कम कर सकते हैं।
हम आपको एडिय़ों के उपचार के लिए एक उत्तम घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं। इसके उपचार से पहले यह जान लेना आवश्यक है कि वयस्कों में एडिय़ों में दर्द होने का कारण क्या है। जब आपकी उम्र बढ़ती है तो आपके चपटे और चौड़े होते जाते हैं। इससे पैरों की पट्टी पर बहुत अधिक तनाव पड़ता है और पैरों की पैडिंग कम होने लगती है। इसे एडिय़ों की हड्डियों पर बहुत अधिक दबाव और तनाव पड़ता है जिसके कारण हड्डियों में दर्द होने लगता है। जैसे जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है उसे अपने आहार का ध्यान रखना चाहिए और कसरत करनी चाहिए ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।
सबसे पहले मध्यम आकार का अदरक लें, उसे छीलें और फिर उसे टुकड़ों में काटें। फिर 2 कप पानी उबालें। इस उबलते पानी में अदरक के टुकड़े डालें और इसे मध्यम आंच पर 5-7 मिनिट तक उबालें। फिर इसमें नीबू के रस की कुछ बूंदे और एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं अपनी आवश्यकता अनुसार। फिर उसके बाद दिन में 3-4 बार इस अदरक वाली चाय का सेवन करें। आप खाना बनाते समय कच्ची कुटी हुई अदरक का उपयोग भी कर सकते हैं। अगर आप एडिय़ों पर अदरक के तेल से दिन में दो या बार मालिश करने पर भी आराम मिलता है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar