Regional

हापुड़ में झुग्गी बस्ती में लगी आग

A fire engulfs huts in the Um-Piam refugee camp for refugees from Myanmar in Thailand's Tak Province, 426 kilometers (265 miles) west of Bangkok February 23, 2012. Um-Piam is the second largest refugee camp along the Thai-Myanmar border, which houses more than 15,000 Burmese refugees who fled the fighting between ethnic minority groups and the Myanmar government. More than 200 homes have been destroyed. REUTERS/Stringer (THAILAND - Tags: DISASTER SOCIETY IMMIGRATION)

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई। झुग्गिवासियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, जिस बस्ती में आग लगी उसमें करीब 350 झोपड़ियां थीं। आग में करीब 10 झोपड़ी और एक गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गए। जांच के बाद ही आग लगने के कारण का पता चल पाएगा।

इस आग दुर्घटना में बस्ती में रहने वालों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए हापुड़ के अलावा गाजियाबाद से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई थी। अग्निशमन विभाग के अधिकारी आर.एन. यादव ने बताया, “आग पर काबू पा लिया गया है। आग पहले बस्ती के पास कचरे के ढेर में लगी और उसके बाद चारों तरफ फैल गई।”

=>
=>
loading...