InternationalNationalTop News

मनी लांड्रिंग का आरोपी विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार

मनी लांड्रिंग का आरोपी विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार, भारतीय बैंकों का नौ हजार करोड़ का बकाएदारvijay-mallya

भारतीय बैंकों का नौ हजार करोड़ का बकाएदार है विजय माल्‍या

नई दिल्‍ली/ लंदन| भारतीय बैंकों का नौ हजार करोड़ रूपया लेकर फरार हुआ भारत का अपराधी विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। स्‍काटलैंड यार्ड की पुलिस ने विभिन्‍न भारतीय न्‍यूज एजेंसियों से इस बात की पुष्टि की है। यह पुष्टि ईमेल द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में की गई है।

मनी लांड्रिंग का आरोपी विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार, भारतीय बैंकों का नौ हजार करोड़ का बकाएदार
vijay-mallya

स्‍काटलैंड पुलिस के ईमेल के मुताबिक भारत सरकार द्वारा विजय माल्‍या पर लगाए गए फ्राड के केस में उनकी गिरफ्तारी की गई है। अब उन्‍हें मेट्रोपोलिटन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जाकिर नाइक के सहयोगी के खिलाफ ईडी में मामला दर्ज

गौरतलब है कि मनी लॉन्डरिंग के आरोप झेल रहे विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए भारत ने ब्रिटेन से गुज़ारिश की थी, पिछले साल विजय माल्या उस समय देश छोड़कर जाने में कामयाब हो गए थे, जब विभिन्न बैंक उनसे ऋण की वसूली की कोशिशों में जुटे हुए थे।

बाद में भारत सरकार ने विजय माल्या का पासपोर्ट भी रद्द कर दिया था, और इसी आधार पर यूके की सरकार से उन्हें भारत डिपोर्ट कर देने का आग्रह किया था।

इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय को जानकारी दी गई कि भारत का डिपोर्टेशन अनुरोध यूके के कानूनों के तहत काम नहीं करेगा, क्योंकि यूके में ऐसे लोगों को भी रहने की अनुमति है, जिनके पासपोर्ट वैध नहीं रहे हैं।

अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन्स शुरू करने वाले विजय माल्या पर सीबीआई ने 1,000 पृष्ठ की चार्जशीट में धोखाधड़ी और साजिश रचने के आरोप लगाए थे।

=>
=>
loading...