Uttar Pradesh

उप्र में गर्म हवाएं चलने से गर्मी बढ़ेगी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गर्म हवाएं चलने से गर्मी बढ़ेगीhot weather in UP

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तेज गर्म हवाएं चलने और तापमान में इजाफा होने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गर्म हवाएं चलने से गर्मी बढ़ेगी
hot weather in UP

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी। दिन में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री पहुंचने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 19 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

=>
=>
loading...