Other News

प्यार में मिला धोखा तो यह क्या कर बैठी महिला!

महिला निगल गई नोटों के बंडल, प्यार का अहसास काफी खास, पति की बेवफाई से आहत महिलाdollars

प्‍यार में बेवफाई से आहत महिला निगल गई नोटों के बंडल

कहते हैं प्‍यार का अहसास काफी खास होता है। प्‍यार में डूबा इंसान अपने साथी के लिए कुछ भी कर गुजरने का माद्दा रखता है लेकिन अगर वही साथी आपको धोखा दे, तो दिल इस कदर टूटता है कि इंसान अपना होशो-हवास खो बैठता है।

महिला निगल गई नोटों के बंडल, प्यार का अहसास काफी खास, पति की बेवफाई से आहत महिला
dollars

प्‍यार में धोखा खाया शख्‍स कुछ भी कर सकता है। इसकी मिसाल एक महिला ने दी जब उसका पति बेवफा निकला तो उसने गुस्‍से में नोटों के बंडल ही खा डाले।

यह भी पढ़ें- लो जी, बन गया दो सिर वाला चूहा, मानव सिर की तैयारी

ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ। सैंड्रा अल्‍मेडिया नाम की यह महिला अपने पति से काफी प्‍यार करती थी। उसे लगता था कि, उसका पति हमेशा उसके साथ रहेगा। लेकिन उसका यह भ्रम जल्‍द ही टूट गया। सैंड्रा ने अपने पति के लिए एक सरप्राइज ट्रिप प्‍लॉन की थी लेकिन ट्रिप में जाने से पहले उसे पति की बेवफाई का पता चल गया।

पेट से निकले 100 बंडल

महिला को इस बात का काफी गहरा सदमा लगा। उसने हॉलिडे ट्रिप के लिए पति से छुपाकर जो पैसे जमा किए थे। उसे खा गई। महिला ने यह पैसे बिजली का सामान बेचकर जोड़े थे।

जब उसे यह महसूस हुआ कि उसका पति उसे धोखा देकर छोड़ने जा रहा है, तो गुस्से में आकर उसने 7000 डॉलर रकम के नोट निगल लिए। बाद में डॉक्‍टरों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से करीब 100 बंडल निकाले।

=>
=>
loading...