Health

पिगमेंटेशन की समस्या है तो इस्तेमाल करें एलोवेरा और शहद

एलोवेरा वह औषधि है जो कई गुणों से भरपूर होता है। एलोवरा शारीर हर तरह की समस्या निजात दिलाता है एलोवेरा का इस्तेमाल करने से कोई न कोई लाभ जरूर होता है एलोवरा से त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए बहुत ही कारगर साबित होता है।

कई लोगों के चेहरे पर चकत्ते या धब्बे नजर आते हैं। पिग्मेंटेशन की समस्या खास कर लड़कियों को होने वाली आम समस्या है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करके आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं, तो आइये अब हम आपको बता रहे हैं इसके लाभकारी फायदे।
डार्क स्पॉट, पिग्मेंटेशन, फे्रकेल्स और असमान त्वचा, चेहरे की त्वचा पर होने वाली ये समस्याएं हैं। इनके लिए कई घरेलू उपायों को भी अपनाया जाता है। एलोवेरा के कई फायदे होते हैं जिन्हें इस प्रकार इस्तेमाल किया जाता है।

एलोवरा और शहद का मिश्रण
त्वचा संबंधित बीमारियों के लिए यह मिश्रण बेहद फायदेमंद होता है। अगर त्वचा पर ब्लीच के कारण परेशानी आ गई है तो आप इसका इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपकी त्वचा ठीक हो जाएगी।

कई गुणों से भरपूर एलोवेरा में त्वचा पर होने वाली एलर्जी को हटाने के गुण भी होते हैं। यह त्वचा में समा जाता है और उसे सुंदरता प्रदान करता है। इसके अलावा, शुद्ध शहद त्वचा के लिए रामबाण होता होता है अगर अपकी त्वचा में कोई समस्या होती है।

ये त्वचा को चमक प्रदान करता है और दानों को होने से रोकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है।

एलोवरा और शहद के मिश्रण से त्वचा पर कई प्रकार के फायदे होते हैं आइये जानते हैं इस्तेमाल करने की विधि-

1. एलोवेरा की पत्ती से जेल को निकाल लें। फिर इसका पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगा लें।

2. एलोवेरा जेल को आप निकालकर उसके पल्प में किसी साइट्रस फू्रट को मिला लें और इसे मिश्रित कर इसे आप लगा सकती हैं।

3. सोने से पहले, एलोवेरा का एक टुकड़ा लें और जेल को चेहरे पर रगड़ें। इसे रात पर लगा रहने दें और सुबह उठकर चेहरे को धो लें। दो हफ्तों में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

4. दो चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को 10 मिनट ऐसे ही रखा रहने दें। अब इसे प्रभावित हिस्सों पर चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपका चेहरा अच्छे से साफ हो जाएगा।

5. एलोवेरा में खीरे का पल्प या जूस मिला लें और इसे रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें। इससे आपका चेहरा ठीक हो जाएगा।

6. शहद को ऐसे ही चेहरे पर लगा लें। इसे सूख जाने तक यूं ही रहने दें बाद में हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इसे आपका चेहरा साफ रहेगा और चेहरे पर होने वाली कई प्रकार की समस्याओं से राहत मिलेगी।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar