National

रांची ने इस अधिकतम तापमान से तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड

रांची का तापमान, मौसम विभाग, रांची ने तोड़ा रिकॉर्ड, गर्मी का कहर

50 साल का रिकॉर्ड तोड़कर रांची बना सबसे गर्म शहर

लखनऊ| हाल ही में मौसम विभाग ने बताया हा कि रांची में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है जो पिछले 50 सालों में सबसे ज्यादा रहा है। इससे पहले जून 1996 में ये तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।रांची का तापमान, मौसम विभाग, रांची ने तोड़ा रिकॉर्ड, गर्मी का कहरदेश के कई राज्यों में इस समय गर्मी का कहर जारी है। रांची में भी इस बार तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा। यहां तक कि सबसे गर्म रहने वाले शहर जमशेदपुर को भी इसने पीछे छोड़ दिया है।

ऐसे में पैदल और दो पहिया वाहनों की संख्या भी सुबह और दोपहर में कम रहती है। सड़कों पर लोगों की भीड़ कम हो गई है। आपको बता दें कि 2014 में यहां तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस, 2015 में 41 डिग्री सेल्सियस और 2016 में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal