Lifestyle

कपड़ों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना है तो अपनाएं यह उपाय

कपड़ों को धोने और आलमारी में रखने का तरीका, कपड़ों को लंबे समय तक सुरक्षित रखनाclothes in cupboard

कपड़ों को धोने और आलमारी में रखने का भी है तरीका

कपड़ों को यदि लंबे समय तक सहेज कर रखना है तो कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। ऊनी कपड़ों को ड्राई क्लीन कराएं, जबकि सफेद कपड़ों को अलग से धोएं। कपड़े हमारे व्यक्तित्व को उभारने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है।

कपड़ों को धोने और आलमारी में रखने का तरीका, कपड़ों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना
clothes in cupboard

यह भी पढ़ें- मानसून में झड़ते बालों की समस्या दूर करेगा यह उपाय

यह हैं आसानी से कपड़ों की देखभाल करने से संबंधित सुझाव:  

  1. कपड़ों की अलमारी के हर भाग में रूटीन के हिसाब से इस्तेमाल में लाए जाने वाले कपड़े रखें, जैसे रोजाना पहने जाने वाले कपड़े अलग हिस्से में रखें, स्पोर्ट्सवेयर, शाम को पहने जाने वाले या पार्टी में पहने जाने वाले और रात को पहने जाने वाले कपड़े अलग हिस्से में रखें।
  2. कपड़ों  को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में बनाए रखने के लिए उन्हें फैब्रिक के हिसाब से धोएं। ऊनी और सिल्क के कपड़ों को सिर्फ ड्राई क्लीन कराएं और इन्हें उचित तापमान पर प्रेस करें।
  3. सूती और लिनेन के कपड़ों को हाथ से धोकर छाया में सुखाना चाहिए। बुने हुए कपड़ों को सपाट सुखाना चाहिए। इन कपड़ों को टांगने से नेकलाइन के पास इनकी शेप बिगड़ सकती है।
  4. सफेद कपड़ों  को हमेशा अन्य रंग के कपड़ों से अलग धोएं, क्योंकि इन पर दूसरे रंग के कपड़े का रंग चढ़ जाने की संभावना रहती हैं।
  5. अच्छे फैब्रिक वाले कपड़े खरीदें, जिससे ये ज्यादा दिन तक टिके रहें। फैशन की चमक-दमक में कुछ भी न खरीद लें, क्योंकि ये ज्यादा दिन नहीं टिकते।
  6. चाहे साड़ी हो, लहंगा, दुपट्टा या ब्लाउज, इन कपड़ों को सफेद सूती कवर में सहेज कर रखें।
=>
=>
loading...