International

अमेरिकी फ्लाइट्स में लैपटॉप ले जाने का प्रतिबंध हटाया जा सकता है

फ्लाइट्स में लैपटॉप पर प्रतिबंध , अमेरिकी फ्लाइट्स, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सुरक्षा ,जॉन केली

प्रतिबंध हटाने के साथ फ्लाइट्स में बढ़ रही है सुरक्षा की मांग

वॉशिंगटन। अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग ने अमेरिका आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाने की मांग की है या फिर विमानों पर पूर्ण इलेक्ट्रानिक प्रतिबंध लगाया जा सकता है।फ्लाइट्स में लैपटॉप पर प्रतिबंध , अमेरिकी फ्लाइट्स, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सुरक्षा ,जॉन केलीनए नियमों के अनुपालन में विमान में लैपटॉप और बाकी बड़े इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर पहले से लगा प्रतिबंध हटाया जा सकता है। पश्चिम एशिया और अफ्रीका के 10 हवाईअड्डों से आने वाले विमानों में यह रोक पहले से लागू हैं।

आंतरिक सुरक्षा मंत्री जॉन केली ने नए सुरक्षा नियम जारी होने की घोषणा की। विमान सुरक्षा के नए नियम चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाएंगे और इसमें यात्रियों का पुन:निरीक्षण करना, विस्फोटक का पता लगाना और विमान के अंदर के खतरे को दूर करना शामिल है।

न्यू अमेरिकन सिक्योरटी सेंटर में केली ने कहा कि सुरक्षा उनकी पहली चिंता है। केली ने कहा कि आने वाले समय में बदलाव दिखने वाले हैं और जल्द ही लागू होंगे।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal