Lifestyle

मॉनसून की हर समस्या के लिए नीम है ‘रामबाण’

मॉनसून , मॉनसून में बीमारियां, नीम

इस मॉनसून नीम से रखें अपना और अपनी त्वचा का ख्याल

लखनऊ। वैसे तो नीम के औषधीय गुण सभी जानते हैं। इन्हीं गुणों की वजह से मॉनसून के इस मौसम में होने वाली संक्रांक बीमारियों से आप छुटकारा पा सकते हैं और वो भी बिना किसी खास लागत के।

मॉनसून , मॉनसून में बीमारियां, नीमपत्तियों से लेकर नीम की छाल तक का इस्तेमाल उसके गुणों के लिए किया जाता है। पत्तों के 100 से ज्यादा फायदे बताए जाते हैं लेकिन आपको यहां हम आपको इसके 10 खास फायदे बता रहें हैं।1. नीम के पत्ते कीटनाशक होते हैं इसलिए इनका उपयोग इस मौसम में होने वाले फोड़े-फुंसियों, इंफेक्शन, और स्वस्थ त्वचा के लिए किया जाता है। 2. इसे कॉस्मेटिक प्रसाधन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फेसपैक की तरह लगाया जा सकता है और साथ ही इसकी पत्तियों को उबालकर नहाने से भी त्वचा साफ होती है। 3. नीम के पत्तों और बेर के पत्तों को पानी में उबालें और फिर ठंडा कर इससे बाल धुलने से बालों का गिरना बंद हो जाता है। इससे बाल काले और मजबूत भी हो जाते हैं।

4. नीम के काढ़े में धनिया और सौंठ का चूर्ण मिलाकर पीने से मलेरिया ज्वर में जल्दी लाभ होता है। नीम की 20 पत्तियों एक कप पानी में मिलाकर पीने से हैजा ठीक होता है।5. इसकी छाल जलाकर जो भस्म निकले उसे तुलसी के रस के साथ लगाने से त्वजा के दाग व चर्म रोग ठीक होते हैं।6. अगर नीम पाउडर में दोगुना मात्रा में सेंधा नमक मिलाकर मंजनकरें तो पायरिया में लाभ होता है और मुंह की दुर्गंध ठीक होती है।

9. नीम की पत्तियां चबाने से रक्त साफ होता है और त्वचा चमकदार होती है।10. इसके बीजों से बने तेल का दिया जलाने से मच्छर भाग जाते हैं और डेंगू, मलेरिया से बचाव में मदद मिलती है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal