Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

मिनटों में उड़ सकता था यूपी विधानसभा, खतरनाक विस्फोटक बरामद

यूपी विधानसभा, PETN , विस्फोटक , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यूपी विधानसभा पर मंडराया ये कैसा खतरा?

लखनऊ। यूपी विधानसभा में उस समय हड़कंप मच गया जब चेकिंग के दौरान डॉग स्कवॉयड को विस्फोटक मिला था। बाद में जांच के लिए इसे फॉरेंसिक टेस्ट के लिए भेजा गया था और अब ये बात सामने आ गई है कि ये PETN विस्फोटक है।यूपी विधानसभा, PETN , विस्फोटक , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथदरअसल ये घटना बुधवार की है। ये विस्फोटक नेता प्रतिपक्ष मनोज पांडे की सीट से लगभग 50-60 मीटर की दूरी पर 50 से 60 ग्राम की मात्रा में मिला था। वहीं इस तरह की घटना को विधानसभा की सुरक्षा में एक बड़ी चूक बताया जा रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर अहम बैठक बुलाई है जिसमें सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी। यूपी विधानसभा, PETN , विस्फोटक , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथआपको बता दें कि अभी यूपी विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। संदिग्ध पाउडर के मिलते इसकी सूचना सबसे पहले सीएम को दी गई। बाद में गुपचुप तरीके से फॉरेंसिक एक्सपर्ट बुलाए गए और उसे जांच के लिए भेजा गया।

खतरनाक विस्फोटकों में से एक PETN

PETN विस्फोटक काफी खतरनाक विस्फोटकों में से एक जो रंगहीन, गंधहीन होता है। इसे मेटल डिटेक्टर के जरिए भी ढूंढ पाना काफी मुश्किल है, लेकिन डॉग स्कवॉयड ने इसे ढूंढ निकाला। यह पाउडर हाई इंटेंसिटी एक्सप्लोसिव है।

सुरक्षा इंतजाम पर विपक्षियों ने खड़े किए सवाल

सपा नेता घनश्याम तिवारी ने कहा कि इस तरह की चूक काफी चिंताजनक है। यूपी विधानसभा प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण जगहों में से एक है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदेश की सुरक्षा पुख्ता करनी चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने इस मुद्दे पर कहा कि लखनऊ शहर में डकैती हो रही है। पूरे प्रदेश में क्राइम में इजाफा हो रहा है। विधानसभा की सुरक्षा में इस प्रकार की चूक काफी चिंताजनक है। बीजेपी सरकार ने प्रदेश और देश का बुरा हाल कर दिया है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal