NationalTop News

नीतीश फिर बने बिहार के सीएम, सुशील मोदी ने भी ली शपथ

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, नीतीश कुमार, बिहार मुख्यमंत्री, सुशील कुमार मोदी,

पटना। नीतीश कुमार ने महागठबंधन से इस्तीफे के बाद गुरुवार को फिर से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं।भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, नीतीश कुमार, बिहार मुख्यमंत्री, सुशील कुमार मोदी,बिहार के राजभवन स्थित राजेंद्र मंडप में आयोजित समारोह में 10 बजे शपथ दिलाई गई। राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और मोदी को उपमुख्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन,  नीतीश कुमार,  बिहार मुख्यमंत्री,  सुशील कुमार मोदी, इससे पहले भी मोदी नीतीश मंत्रिमंडल में बतौर उपमुख्यमंत्री शामिल रह चुके हैं। इस समारोह में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता शामिल हुए। मोदी ने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal