Lifestyle

भूलकर ना खाएं इन चीजों को एक साथ, हो सकता है नुकसान

चाय,दही,फल,नींबू,मीट, एसिडिक, डाइजेशन

नई दिल्ली। अक्सर खाने  के शौकीन लोग खाना बनाने में या फिर खाने पीने में कोई न कोई एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं लेकिन क्या आपको पता हैं कि कई बार यही एक्सपेरिमेंट आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।

तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका एक साथ खाना आपकी जान के लिए खतरा बन सकता है।

चाय और दही

अक्सर लोग जल्द बाजी में चाय और दही को एक साथ खा ले लेते है जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चाय और दही दोनों ही एसिडिक  होते हैं दोनों का एक साथ सेवन आपके डाइजेशन को नुकसान पहुंचा सकता है।

तरबूज और पानी

तरबूज में 90 से 95 फीसदी पानी की मात्रा पाई जाती है इसलिए इसे खाने के बाद पानी पीना आपके पाचन रस को पतला बना सकता है।

दही और फल

आयुर्वेद के मानना हैं कि दही और फलों का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए खतरा बन सकता है। आपके शरीर में एक एक साथ जाकर ये ऐसा एसिड बनाते हैं जो आपके मेटाबॉलिज्म पर खराब असर डाल सकता है।

नींबू और दूध

नींबू की एक बूंद भी अगर दूध में पड़ जाती है तो उसका हाल तो आपने कई बार देखा होगा ठीक ऐसा ही हाल आपके पेट में भी हो सकता है। इसलिए इन दोनों का कॉम्बिनेशन पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

दूध और मीट

दूध के साथ मीट को खाना भी जानलेवा बन सकता है इसलिए ऐसा करने से हमेशा बचें।

 

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal