NationalTop News

जानिए किन 15 शहरों से गुजरेगा रामायण सर्किट?

रामायण सर्किट, एनडीए ,उत्तर प्रदेश, भाजपा सरकार , कृष्ण सर्किट, बौद्ध सर्किट, योगी आदित्यनाथ, यूपी सीएम, केंद्रीय संस्कृति मंत्री, महेश शर्मा , ऋंगवेरपुर

नई दिल्ली। समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण पर जोर देते हुए केंद्र की एनडीए और यूपी की भाजपा सरकार रामायण, कृष्ण और बौद्ध सर्किट तैयार करने की योजना बना रही है।रामायण सर्किट, एनडीए ,उत्तर प्रदेश, भाजपा सरकार , कृष्ण सर्किट, बौद्ध सर्किट, योगी आदित्यनाथ, यूपी सीएम, केंद्रीय संस्कृति मंत्री, महेश शर्मा , ऋंगवेरपुरसरयू नदी के किनारे रामायण सर्किट के प्रस्ताव को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक हफ्ते में मंजूरी देने का ऐलान किया है। इस प्रस्ताव को केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने रखा था। केंद्र की मोदी सरकार ने अयोध्या, ऋंगवेरपुर और चित्रकूट को मिलाकर इस सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए 223.94 करोड़ का बजट पास किया है।

कुल बजट कुल बजट 223.94 करोड़ में से अयोध्या में 151.12 करोड़ का विकास कार्य होगा। जबकि ऋंगवेरपुर (इलाहबाद) को 17.15 करोड़ और चित्रकूट को 45 करोड़ रुपए की धनराशि मिलेगी। बजट की इस रकम से सरकार घाट-मंदिरों और पर्यटन स्थलों को आधुनिक शक्ल देगी दो रामकालीन स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह धन रामायण सर्किट के निर्माण के फेज-1 की अनुमानित लागत है।

यहां होगा रामायण सर्किट- अयोध्या, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, सीतामढ़ी, बक्सर, दरभंगा, नंदीग्राम, महेंद्रगिरी, जगदलपुर,भद्राचलम, रामेश्वरम, हंपी, नासिक, नागपुर, चित्रकूट

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal