मुख्य समाचार

चीन ने फिर दी भारत को धमकी, कहा- हमारे हथियार सिर्फ खिलौने नहीं

चीन, भारत, डोकलाम, डोकलाम विवाद, हिंद महासागर, भूटान

नई दिल्ली। डोकलाम पर भारत-चीन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन लगातार भारत को धमकी देते हुए उसे डोकलाम से अपनी सेना वापस बुलाने का दबाव बना रहा है, लेकिन भारत पर चीन की धमकियों का कोई असर नहीं हो रहा है। अब चीन ने एक बार फिर भारत को धमकी देते हुए कहा है कि उसके हथियार खिलौने नहीं हैं जरुरत पड़ने पर दुश्मन के खिलाफ इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

चीन, भारत, डोकलाम, डोकलाम विवाद, हिंद महासागर, भूटान

हालांकि चीन ने यह भी कहा कि वह हिंद महासागर की सुरक्षा बरकरार रखने के लिए भारतीय नौसेना से हाथ मिलाना चाहता है। दरअसल चीन ने तटीय शहर झानजियांग में अपने सामरिक दक्षिण सागर बेड़े (एसएसएफ) के अड्डे को पहली बार भारतीय पत्रकारों के एक समूह के लिए खोला है। यहां उसने भारतीय मीडिया को अपना युद्धपोत यूलिन दिखाया।

दो महीने से जारी है तनाव

आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच डोकलाम में पिछले दो महीने से तनाव चल रहा है। दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के सामने खड़ी है। चीन ने भारतीय सेना को डोकलाम से पीछे हट जाने को कहा है कि लेकिन भारतीय सेना ने इससे इंकार कर दिया है।

दरअसल, चीन सिक्किम सेक्टर में भारत, चीन और भूटान की तिहरी सीमा से लगे डोकलाम पर अपना अधिकार जताता रहा है और वह इसे डोंगलांग कहता है। वहीं भारत और भूटान डोकलाम को थिंपू का हिस्सा बताते रहे हैं और भारत ने डोकलाम से दोनों देशों की सेनाएं एकसाथ वापस बुलाने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि बीजिंग ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal