National

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा

पटना| बिहार में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हषरेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य में मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री राज्य के लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

ध्वजारोहण से पहले मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। बिहार सैन्य बल, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड सहित करीब एक दर्जन टुकड़ियों में सजे धजे जवानों की परेड आकर्षण का केंद्र बनी है। इस मौके पर राज्य के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने पटना के कारगिल चौक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। स्वाधीनता दिवस को लेकर पूरे बिहार में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar