Entertainment

अब आप शायद ही पहचान पाएं शत्रुघ्न सिंहा की इस X-Girlfriend को

बॉलीवुड , रीना रॉय, शत्रुघ्न सिंहा की इस X-Girlfriend , शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी अदाकारा जिन्होंने अपने समय में लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है, आज गुमनाम हो चुकी है। हम बात कर रहें हैं खूबसूरत एक्ट्रेस रीना रॉय की जिन्हें अब आप शायद ही आसानी से पहचान पाएं।

इस समय रीना रॉय को अगर आप देखेंगे तो बिल्कुल चौंक जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अदाकारा का फिगर अब पहले जैसा नहीं रहा बल्कि उनका वजन काफी बढ़ गया है। आपको बता दें कि साल 2000 में आई जेपी दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में रीना ने आखिरी बार काम किया था। इसके बाद साल 2004 के टीवी शो ‘ईना मीना डीका’ में रीना नजर आई थीं। इसके बाद तो रीना ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर ही हो गईं।

रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी अपने समय पर काफी पॉपुलर थी। दोनों के रिलेशन की खबरें भी उस समय काफी सुर्खियों में रहती थीं। रीना और शत्रुघ्न सिन्हा ने करीब 15 फिल्मों में काम किया है। रीना शत्रुघ्न को इतना चाहती थीं कि उनके साथ काम करने की चाहत में कई बड़ी फिल्में छोड़ दी थीं। इसके बावजूद उनका और शत्रुघ्न का रिश्ता टूट गया।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal