Regional

नाराज़ बीवी को मनाने के लिए भेजने लगा पॉर्न वीडियो, फिर हुआ ये…

प्रतीकात्मक तस्वीर

रायगढ़। रायगढ़ से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां रोज़-रोज़ के झगडे से परेशान होकर एक महिला अपने मायके चली गई। पति ने उसे दोबारा वापस घर बुलाने के लिए जो तरीका अपनाया वो उल्टा उसपर ही भारी पड़ गया। महिला ने अपने पति की इस हरकत के बाद उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। दरअसल, पति ने अपनी पत्नी को मनाने के लिए एक के बाद एक अश्लील मैसेज और पॉर्न वीडियो भेजना शुरू कर दिया। पहले तो महिला ने उसे ऐसा करने से मना किया। जब वह नहीं माना तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सोनिया नगर की रहने वाली 23 वर्षीय महिला का विवाह यूपी के बिजनौर में हुआ था। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा, लेकिन बाद में छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। ऐसे में वो परेशान होकर अपने मायके चली आई। इसके बाद पति उसे परेशान करने के लिए उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज और पॉर्न कंटेंट भेजने लगा। पहले तो महिला ने इसे इग्नोर किया लेकिन जब यह सिलसिला नहीं थमा तो उसने इस बात की शिकायत थाने में कर दी।

महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति ने उसका जीना दूभर कर दिया है। वह आए दिन अश्लील मैसेज भेजकर उसे परेशान करता करता रहता है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 507 व आईटी एक्ट 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH