International

चीन में ठंड के चलते हवाईअड्डे, राजमार्ग बंद

DASR-highwayबीजिंग | चीन में इस साल पड़ रही है जिसके चलते कई प्रांतों में राजमार्गो को बंद कर दिया गया है और हवाईअड्डा यातायात भी रुकावट आई है। मीडिया की जानकारी के मुताबिक, भारी बर्फबारी और बर्फीले तूफान के कारण चीन के 12 प्रांतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार आठ बजे से राजमार्गो को बंद कर दिया गया।

जियांग्शी के प्रांत के बड़े हिस्से में शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई। प्रांत की राजधानी नानचांग के हवाईअड्डे को शुक्रवार सुबह बंद कर दिया गया। प्रांत में कई जगहों पर राजमार्गो को भी बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जियांग्शी में 23 से 26 जनवरी के बीच 1992 के बाद सर्वाधिक सर्दी पड़ने का अनुमान है। जियांग्शी प्रांत में कम से कम 44 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को प्रांतीय परिवहन विभाग ने दी।

वहीं, बीजिंग का तापमान घटकर शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। बीजिंग मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से रविवार तक यहां तापमान शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे तक जाने का अनुमान है, जिससे पिछले 30 सालों का रिकार्ड टूट सकता है। चीन के मंगोलिया क्षेत्र के गेन्हे शहर का तापमान गुरुवार को शून्य से 47.8 डिग्री तक नीचे चला गया, जो यहां शून्य से 49.6 डिग्री सेल्सियस नीचे के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है। गेन्हे को चीन का सबसे ठंडा स्थान कहा जाता है।

गेन्हे की गलियां बर्फीले कोहरे से घिरी हैं, जहां मछली बिक्रेता बर्फ में जमी मछली को दो टुकड़ों में तोड़ सकते हैं। इनर मंगोलिया के एरगून और उसके आसपास के क्षेत्रों में तापमान शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीजिंग मौसम केंद्र के उप निदेशक वांग जी ने बताया कि जनवरी के बाद अलनीनो प्रभाव में कमी आई है। उत्तरी अटलांटिक और रूस की उराल पहाड़ियों से ठंड दक्षिण की तरफ जा रही है, जिससे यूरोप में बर्फबारी हो रही है, जबकि इसके पूर्व की ओर बढ़ने से चीन प्रभावित हो रहा है।

=>
=>
loading...