Uttar Pradesh

प्रपोज़ल ठुकराया तो सिरफिरे ने लड़की का किया ये हाल, देखने वालों की कांप गई रूह

प्रतीकात्मक तस्वीर

सीवान| बिहार के सीवान जिले के गौतमबुद्ध नगर थाना क्षेत्र में एक लड़की के प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक सिरफिरे आशिक ने उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, चाचोपाली गांव निवासी लखन अपने ही गांव की एक लड़की प्रियंका से मन ही मन प्रेम करता था। लड़की से उसने कई बार प्यार का इजहार भी किया था, लेकिन लड़की उसे कोई जवाब नहीं देती थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के जब प्रियंका (17) घर से बाहर शौच के लिए निकली, तभी लखन ने उसका रास्ता रोक कर एक बार फिर प्यार का इजहार किया। लड़की के अनसुना कर देने से नाराज लखन ने प्रियंका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है लखन ने एक के बाद एक प्रियंका पर चाक़ू से कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई|

गौतमबुद्ध नगर के थाना प्रभारी लखन कुमार ने बताया कि मृतका की मां सुगांति देवी के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें लखन को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH