International

जापान : प्राचीन मंदिर की दीवारों पर चित्रण कर नुकसान पहुंचाया

टोक्यो, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य जापान के प्रतिष्ठित जेनकोजी मंदिर की कई दीवारों व स्थानों पर भित्ति चित्रण करके नुकसान पहुंचाया गया है।

इसे देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जापान के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता ‘एनएचके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि मंदिर का निर्माण सातवीं शताब्दी में किया गया और यह एक राष्ट्रीय धरोहर है। नागानो प्रांत की पुलिस ने रविवार को मंदिर के अधिकारियों से संपर्क किया, जिन्होंने इन कृत्यों की सूचना दी।

पुलिस को मंदिर के खंभों, दीवारों, एक द्वार, एक भंडार गृह और मंदिरों के कई अन्य स्थानों पर भित्ति चिह्न् मिले हैं।

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें प्राचीन मंदिर के आसपास विभिन्न स्थानों पर करीब 30 सफेद क्रास मिले हैं। यह निशान लगभग 12 सेंटीमीटर तक चौड़े हैं और इन्हें हाल ही में बनाया गया है।

=>
=>
loading...