Entertainment

सेक्स चेंज कराकर लड़का से खूबसूरत लड़की बना स्प्लिट्सविला का ये स्टार, देखें फोटोज

नई दिल्ली। एम टीवी पर प्रसारित बहुचर्चित शो ‘स्प्लिट्सविला’ सीजन-8 के कंटेस्टेंट रह चुके गौरव अरोड़ा एक बार फिर से सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में है लेकिन इस बार इनको लेकर की गई चर्चा का विषय कोई रियलिटी शो या कुछ और नहीं बल्कि ये खुद हैं।

जी हां दिल्ली के रहने वाले ये गौरव अरोड़ा अब गौरव नहीं रहे। मतलब अब आप सब के चहेते गौरव आप सब की गौरी अरोड़ा बन गए है। क्यों चौंक गए न आप! ये सच है। दरअसल, उन्होंने अपना सेक्स चेंज करा लिया है और अब वह टीवी पर अपनी नई पहचान गौरी अरोड़ा के साथ आने को तैयार हैं।

एम टीवी पर प्रसारित हो चुके ‘स्प्लिट्सविला’ सीजन 8 के प्रतियोगी गौरव अरोड़ा उर्फ गौरी अरोड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो इन दिनों तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों में आप उन्हे पहचानना तो दूर अंदाजा तक नहीं लगा पाएंगे कि ये वही गौरव है जिनपर कभी लड़कियां मरा करती थीं। वह आज खुद एक लड़की बन गए।

गौरव अरोड़ा ने ये सारी चीजें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उनका पूरा का पूरा पेज उनके बॉडी, पाउट लिप्स, और नेलपेंट्स जैसी तस्वीरों से भरा पड़ा है और साथ ही इंग्लिश में लिखा है ‘Call me GAURI’।

 

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH