Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

किशोरी से रेप मामले में दोषी को 10 साल की कैद

बांदा | उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की एक स्थानीय अदालत ने किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के दोषी युवक को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता शिवभूषण वर्मा ने बताया, “अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैप्टन डी.पी.एन. सिंह की अदालत ने अतर्रा थाने के खटौरा गांव के युवक कुलदीप को 14 साल की किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप साबित होने पर गुरुवार को 10 साल की कैद और 10,000 रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई है।”

उन्होंने बताया, “11 नवंबर 2015 की शाम किशोरी किसी काम से अपने घर बाहर निकली थी कि कुलदीप उसे पकड़कर पशु बाड़े में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चिकित्सीय जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इस मामले में अदालत में पांच गवाह पेश किए गए थे। बता दें कि देश में लगातार महिलाओं को लेकर रेप की घटनाये लगातार बढ़ रही है।

देश हो या विदेश महिलाओं को रेप जैसी शर्मनाक घटना का सामना करना पड़ता है। कई ऐसा मामला है जब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाता है और इंसाफ भी नहीं मिल पाता है। कुल मिलाकर इस मामले में इस लड़की को इंसाफ मिल गया है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey