Uttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा को घेरा, बोले-पूर्ववर्ती सरकारों में घोटालों का अम्बार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा को घेरते हुए कहा है कि पूर्ववर्ती सरकारों में घोटालों की भरमार रही है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सपा के पास आगरा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के अलावा कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने अपने बयान में बसपा को भी खूब खरी-खाटी सुनाई है। केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा है कि पूर्व सरकारों ने सडक़ निर्माण में भ्रष्टाचार को खूब अंजाम दिया है। सरकार इस भ्रष्टïाचार को लेकर गम्भीर है और जांच कराने की बात भी कह रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि योगी सरकार विकास कार्य भी बाधित नहीं होने देगी। लखनऊ में बने लोकभवन की जांच कराये जाने को लेकर उप मुख्यमंत्री ने इस मामले पर कहा कि यदि निर्माण कार्य में कोई गड़बड़ी नहीं है तो किसी को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि सपा सरकार में हुए सडक़ निर्माण घोटाले को लेकर योगी सरकार सख्त है और इस पूरे मामले में दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों को छोड़ा नहीं जायेगा।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey