EntertainmentUncategorized

AMAZING : झांसी की रानी का किरदार निभाने वाली उल्का हो गईं बोल्ड, नजर आयेंगी नये लुक में

लखनऊ। छोटे पर्दे की कई अभिनेत्री अपने दमदार किरदार की बदौलत खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल छोटे पर्दे के सहारे कई अभिनेत्री बॉलीवुड में अपना कदम जमाने के चक्कर में रहती है। अब खबर है कि झांसी की रानी का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री उल्का गुप्ता अब बड़ी हो गई और बिग मैजिक के टीवी शो शक्तिपीठ के भैरव में मां पार्वती का रोल निभाने की तैयारी में है। इस नये शो में वह बेहद खूबसूरत लग रही है।

उनका लुक इसमें बदला हुआ नजर आयेंगा। बता दें कि अभी उल्का गुप्ता को चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में देखा जाता था लेकिन नये शो में वह एक नये अदांज में नजर आ रही है। उनके नये लुक की चर्चा इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देखने को मिल रही है।

दरअसल इस लुक में वह बेहद सेक्सी और बोल्ड लग रही है। उल्का गुप्ता ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर भी की है। इस फोटों को लेकर खूब चर्चा भी देखने को मिल रही है। उधर बॉलीवुड से मिली जानकारी के अनुसार उल्का गुप्ता बहुत जल्द करण जौहर की आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में भी नजर आ सकती हैं।

हालांकि इस फिल्म को लेकर उल्का  गुप्ता ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। साल 2015 में रिलीज हुई साउथ की फिल्म रुद्रमादेवी बाहुबली की देवसेना यानि की अनुष्का शेट्टी के बचपन का रोल उल्का ने निभाया था। केवल 12 साल की उम्र में बनी थीं झांसी की रानी मनु उल्का ने 12 साल कि छोटी सी उम्र में यंग मनु यानि की झांसी की रानी का दमदार रोल निभाया था। साल 2009 में आए इस शो के लिए अल्का ने बहुत से पुरस्कार भी मिले थे। कुल मिलाकर अपने नये लुक के सहारे वह अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हुई है।

#nomakeupmakeup #Saadhvilook #simplegetup #somuchrelief ????

A post shared by Ulka Gupta (@ulkagupta) on

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey