Lifestyle

यूज की हुई चायपत्ती को यूं न फेंके, ऐसे करें इस्तेमाल होंगे गजब के फायदे

जयपुर। देश के लगभग 99 फीसदी लोगों को चाय की आदत होती है। भारत में सर्दी हो या गर्मी लोगों को चाय पीना पसंद है। हर घर में चाय पी जाती है, थकावट दूर करने के लिए, ताजगी के लिए चाय का इस्तेमाल किया जाता है। ठंड के मौसम में एक गर्म कप चाय का मिल जाए तो फिर क्या कहने। तो क्या आपको पता है चाय बनाने के बाद जो चायपत्ती बचती है उसके फायदों के बारें में, अगर नहीं तो आइये हम आपको बता देते हैं चाय बनाने के बाद जो चायपत्ती बचती है उसके फायदों के बारे में।

चाय बनाने के लिए चायपत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। चाय बनाने के बाद अक्सर चायपत्ती को फेंक दिया जाता है। बची हुई चायपत्ती को फिर से पानी में उबाल लें। उसे छानकर किसी गिलास में रख लें, उस से लकड़ी के सामान को चमकाया जा सकता है।

चायपत्ती में एंटी आक्सीडेंट भी होता है। उस बची हुई चाय पत्ती को किसी चोट या घाव पर लगाया जा सकता हैं। ऐसा करने से घाव जल्दी ठीक हो जाता है। चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती बर्तन साफ करने वाले पाउडर में मिला कर बर्तन साफ करेंगे तो खुद फर्क दिखाई देगा, बर्तन नए की तरह चमकने लगेंगे। घर के सारे बर्तन एकदम नए हो जाएंगे।

इसके अलावा अगर मक्खियों से परेशान हैं तो उस चाय पत्ती को पानी में डालें, उस पानी से घर में पोछा लगाएं, मक्खियां भाग जाएंगी।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar