Entertainment

क्यों अस्पताल के चक्कर काट रही हैं बिपाशा, हुईं प्रेग्नेंट या कोई खतरनाक खुलासा

मुम्बई। देश की जानी-मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने पति करण के साथ शादी करके शानदार जीवन बिता रही है। दोनों आजकल खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड से मिली जानकारी के अनुसार बिपाशा बसु बहुत जल्द मां बन सकती है।

दरअसल दोनों को एक साथ हॉस्पिटल जाते देखा गया है। जिसके बाद यह खबरे आग की तरह फैल रही है कि बहुत जल्द बिपाशा अपने फैंस को गुड न्यूज दे सकती है। हालांकि दूसरी ओर यह खबर भी आ रही है कि बिपाशा के पेट में इंफेक्शन हुआ था, इस वजह से वह डॉक्टर की सलाह लेने के लिए अस्पताल गई थी।

गौतलब हो कि इससे पहले भी मार्च 2017 में बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर आई थी। बिपाशा मां बनने वाली हैं ऐसे खबरें मार्च में भी आईं थी। तब ट्वीट कर साफ कर दिया कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। ट्वीट करते हुए बिपाशा ने लिखा कि मेरे प्रेग्नेंट होने को लेकर जो उत्सुकता है वो स्वीट है साथ ही परेशान भी करती है, जो लोग ऐसी खबर सुनना चाहते हैं उन्हें निराश करने के लिए माफी चाहती हूं।

बिपाशा ने लिखा कि हम अभी बेबी प्लान नहीं कर रहे हैं।

  जब हम प्लान करेंगे तो यह खुशखबरी होगी जिसे मैं अपने चाहने वालों के साथ खुद शेयर करूंगी। हमेशा अनुमान लगाते रहना परेशान करता है मैं सबकुछ साफ करने वाली इंसान हूं। इसलिए जो कुछ भी लिखा जाता है उस पर यकीन ना करें। धन्यवाद

हाल के दिनों में बिपाशा फिल्मों से गायब है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey