EntertainmentNationalSportsTop News

फ़ोर्ब्स में सल्लू निकले सबसे आगे, सिंधु को भारी बढ़त

मुंबई । सुपरस्टार सलमान खान लगातार दूसरे वर्ष फोब्र्स की 100 भारतीय हस्तियों की सूची में शीर्ष स्थान पर है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दूसरे और क्रिकेटर विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली अकेली महिला है। फोर्ब्स 2017 की 100 भारतीय हस्तियों की सूची को हस्तियों के मनोरंजन-संबंधित आय का आकलन करके बनाई गई है। इसकी अवधि 1 अक्टूबर 2016 से 30 सितंबर 2017 है।

इस बीच भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को भी शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की आय में सबसे ज्यादा बढ़त हुई है। उनकी आय बढक़र कुल 57.25 करोड़ हो गई है। बता दें कि हाल के दिनों में पीवी सिंधु ने भारतीय झंडा बुलंद कर रखा है। उन्होंने अपने गजब के खेल का प्रदर्शन करते हुए देश को कई सुनहरी कामयाबी दिलाई है। विज्ञापन की दुनिया में अब पीवी सिंधु को हाथों-हाथ लिया जाता है।

सलमान खान ने 232.83 करोड़ रुपय की कमाई की। उनकी अकेले की कमाई शीर्ष 100 हस्तियों की सूची की कुल कमाई का 8.67 प्रतिशत हैं। 100 हस्तियों की कुल कमाई 2,683 करोड़ हैं शाहरुख खान की कुल कमाई 170.5 करोड़ और विराट कोहली की कुल कमाई 100.72 करोड़ हैं।

फोर्ब्स इंडिया के सीईओ और टीवी18, रेवन्यू के अध्यक्ष जॉय चक्रवर्ती ने कहा, “हम फोर्ब्स इंडिया के एक और अंक को प्रस्तुत करके बहुत प्रसन्न हैं, यह जल्द ही बाजार में आएंगे। वर्षों से इस सूची ने एक मानदण्ड तय किया है कि कौन कितना कमाता हैं।”

चक्रवर्ती ने कहा, “इस वर्ष की सूची एक संशोधित पद्धति पर आधारित है जो हस्तियों की आय पर केंद्रित है।” पिछले वर्ष इस सूची में दक्षिण भारत से 11 अभिनेता थे जबकि इस वर्ष 13 हैं। बॉलीवुड अभिनेताओं की संख्या 35 से 33 हो गई हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले उनकी कुल आय में भी 13 प्रतिशत की गिरावट आई हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की आय में सबसे ज्यादा बढ़त हुई है। उनकी आय बढक़र कुल 57.25 करोड़ हो गई है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey