LifestyleOdd & Weird

यहां शादी करना हर मर्द के लिए जरूरी, कुंवारा रहना गुनाह

विश्व में कई देश है और हर देश का अपना अलग-अलग कानून है। कुछ ऐसे भी कानून होते हैं जिसकों पालन नहीं करने पर सख्त सजा भी मिलती है। अमेरिका के एक स्टेट मिजॉरी में एक अजीब कानून है। जिसकों सुनकर आपके होश उड़ जायेगे।

दरअसल 197 साल पहले अमेरिका स्टेट मिजॉरी में एक ऐसा कानून बना था जिसमें कुंवारों पर टैक्स लगाने का कानून और यहां टैक्स पर एक डॉलर की रकम चुकानी पड़ती थी। जानकारी के मुताबिक यहां कुंवारा रहना गुनाह माना जाता था।

मिजॉरी में यह कानून उन लोगों पर लागू है जो 21 साल से 50 साल के कुंवारे मर्द थे। ऐसे में इसे आप दुनिया के सबसे पुराने और मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा बता सकते हैं। यहां पर लोगों को शादी करना करना अनिवार्यता माना जाता था। जो लोग कुंवारे होते थे उनकी नैतिकता सवालों के घेरे में होती थी। रोमन साम्राज्य में भी एक ऐसा कानून था। ऑगस्टस सीजऱ के दौर यानि 9वीं सदी में ऐसा कानून रोम में चलता था। ऑगस्टस चाहते थे कि सभी शादी कर बच्चे पैदा करें।

हालांकि वर्तमान समय में ऐसे कानून लागू करने किसी देश के लिए आसान नहीं है। आजकल युवा वर्ग लगातार अपनी आजादी पर विश्वास रखता है। ऐसे में उसे शादी करनी है या नहीं यह उस पर निर्भर करता है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey