LifestyleOdd & Weird

दुल्हन ने शादी के दिन दिया बच्चे को जन्म, लोग हुए हैरान

नई दिल्ली। खबरों के नाम पर एक से बढ़कर अजीब गरीब खबरें पढ़ने को मिलती हैं। लेकिन इंग्लैंड में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक दुल्हन ने अपनी शादी के रिसेप्शन के दिन ही बच्चे को जन्म दे दिया। डैनी माउंटपोर्ड जो 19 साल की हैं और उनके पति कार्ल 18 साल के हैं। इन दोनों के यहां एक महीने पहले एक तंदरुस्त बच्चे ने जन्म लिया है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि डैनी ने दुल्हन के लिबाज में ही बेबी जैसमीन को जन्म दिया।

दऱअसल इनके बेबी का जन्म दिसंबर के मध्य में हो गया। लेकिन डॉक्टर ने इन्हें बच्चे के जन्म की तारीख जनवरी में बताई थी। जिसके चलते इन लोगों ने शादी का प्लान कर लिया ताकि कानूनी तौर पर वो उसके माता-पिता बन जाएं।

शादी में डांस करते हुए अचानकर डैनी को लेबरपेन शुरू हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि मेहमानों के लिए यह काफी चौंकाने वाला था लेकिन वो उधर पार्टी करते रहे। यह पूरी घटना 18 दिसंबर की है और अब मीडिया पर इनकी खबर शेयर की गई है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey