EntertainmentSports

रणबीर को दिल दे बैठी थी पाक क्रिकेटर की वाइफ, करना चाहती थी शादी

मुंबई। टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा यूं तो शोएब मलिक के साथ निकाह कर चुकी हैं लेकिन शादी से पहले उनका दिल बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के लिए धड़कता था। इतना ही नहीं सानिया ने तो रणबीर के साथ शादी के ख्वाब तक बुन लिए थे। सानिया ने इस बात का खुलासा खुद करण के शो काफी विद करण में किया है। इस शो सानिया की दोस्त फरहा खान भी मौजूद थी।

शो के दौरान दोनों ने एक दूसरे की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शो मेें जब करण जौहर ने सानिया से पूछा कि अगर उन्हें कभी फिल्मों में काम करने को कहा जाए तो वह सबसे पहले किस स्टार के साथ काम करना चाहेंगी? इस पर सानिया का जवाब था सलमान खान। इसके बाद जब करण जौहर ने पूछा कि वे किस बॉलीवुड स्टार के साथ डेट पर जाना चाहेंगी तो सानिया ने जवाब दिया कि वह रणबीर कपूर के साथ डेट पर जाना चाहेंगी।

सानिया ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। सानिया से पूछा गया कि अगर उनकी शादी शोएब से नहीं हुई होती वे किस स्टार को अपने पति के रूप में चुनती। इस पर सानिया ने कहा कि वह रणबीर कपूर से शादी करती। सानिया ने यह खुलासा भी किया कि रणबीर उसके क्रश रह चुके हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH