18+International

यहां 6 साल की बच्चियां देती हैं ADULT परफॉर्मेंस, मज़े लेते हैं 40 पार के लोग

टोक्यो। जापान में पिछले दशक में चाइल्ड पोर्नोग्राफी में बच्चों की संख्या में पांच गुना बढ़ोतरी हुई है। यहां छोटी-छोटी बच्चियां भी अब पैसों की खातिर अडल्ट परफॉर्मेंस देने से पीछे नहीं हट रही है।

हैरानी की बात ये है कि बच्चियों के पेरेंट्स भी उन्हें ऐसा करने से नहीं रोकते। जापान की राजधानी टोक्यो से ही एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है कि जहां 6 साल की बच्ची अडल्ट परफॉर्मेंस दे रही है और 40 साल से ज्यादा उम्र के मर्द उसका मजा लूट रहे हैं।

इस बच्ची का मेकअप किया गया है और उसके बालों में रिबन लगाए गए हैं। उसे किसी व्यस्क लड़की की तरह ही तैयार किया गया है। जापान में इस तरह की परफॉर्मेंस करने वाली कम उम्र की लड़कियों को आइडल सिंगर कहा जाता है, जो जापान में काफी आम है।

मानवाधिकार से जुड़े समूहों ने शिकायत की है कि छोटी लड़कियों को इस तरह से पेश करने की इजाजत देना कहीं न कहीं उन्हें खतरे में डाल रहा है। साल 2015 में जापान में चाइल्ड पोर्नोग्राफी को अपराध माना गया, फिर भी कई अथॉरिटी इस मुद्दे पर देश को उन्नत देशों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए संघर्ष कर रही है।

बच्चियों का शो देखने वाले एक युवक ने बताया कि वह अक्सर यहां बच्चियों को परफॉर्म करते हुए देखने आता है। उन्हें इस बात की कोई शर्म नहीं है। हालांकि उन्होंने ये भी माना कि यहां आये ज्यादातर लोग बच्चियों को सेक्स की निगाहों से देखते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH