InternationalOdd & Weird

पहले किए पत्नी के टुकड़े, बाद में पकाकर खा गया ये हैवान

मेक्सिको। मेक्सिको से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। यहां एक शख्स ने पहले तो बड़ी ही बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या की। उसके बाद उसके टुकड़े कर पकाया और उसे खा गया।

इतना ही नहीं इस दरिंदे ने शरीर के बचे कुछ हिस्सों को स्टोव और प्लास्टिक के बैग में छिपा दिया। उधर, महिला के अचानक गायब होने पर उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 22 जनवरी को परिजनों को उसके पति के घर से महिला के शव के अवशेष स्टोव पर रखे घड़े के अंदर से मिले। महिला के शव के अवशेष देखकर परिजनों की आंखें फटी रह गई थीं।

28 साल की माग्दालेना अगिलार रोमेरो अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। रोमेरो अपने दोनों बच्चे को अपने पूर्व पति के पास ले गई थी, लेकिन वो वापस नहीं लौटी। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शक के आधार पर उसके पूर्व पति के घर पहुंचे। वहां देखा तो महिला के शव के टुकड़े स्टोव पर एक बर्तन में रखे मिले।

इसके अलावा कुछ बचे हुए टुकड़े एक प्लास्टिक के बैग में मिले। महिला के टुकड़े देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिंसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को अपने कब्जे में लिए। फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि आरोपी ने पानी पूर्व पत्नी की हत्या क्यों की। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH