EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

अमिताभ बच्चन ने अब ट्विटर से किया किनारा

मुंबई, | मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर को अलविदा कहने का फैसला किया है। यह फैसला उन्होंने उनके फालोअर की संख्या 3.3 करोड़ से अचानक घटकर 3.29 करोड़ होने के बाद लिया। अमिताभ ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “ट्विटर, आपने मेरे फालोअर की संख्या घटा दी। हा हा! यह मजाक है। अब समय है आपसे विदा लेने का। इस यात्रा का शुक्रिया। इस समुद्र में और भी कई मछलियां हैं जो अधिक रोचक हैं।”

बिग बी ट्विटर पर फालोअर के मामले में सलमान खान (3.07 करोड़), आमिर खान (2.28 करोड़), प्रियंका चोपड़ा (2.16 करोड़) और दीपिका पादुकोण (2.3 करोड़) से आगे हैं।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर अमिताभ फिलहाल सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ यह उपलब्धि साझा कर रहे हैं जिनके फालोअर की संख्या 3.29 करोड़ है।

ट्विटर से अलविदा लेने की घोषणा करने से पहले अमिताभ ने उनकी फिल्म ‘हम’ के 27 साल पूरे होने की खुशी साझा की।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey