Spiritual

शनि महाराज की बुरी नजर से बचना है तो करें इन मन्त्रों का जाप

नई दिल्लीः हर व्यक्ति शनि के प्रकोप से बचना चाहता है। कहा जाता है कि जिस भी व्यक्ति पर शनि देव की बुरी दृष्टि होती है वो जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता उसे तरक्की नहीं मिल सकती। तो आज हम आपको एक ऐसे मंत्र का जाम करने की सलाह दे रहे हैं जिसका जाप करने से शनि की साढ़ेसाती का बुरा असर खत्म हो जाता है। शनिदेव के इस मंत्र को श्री शनि वैदिक मंत्र कहा जाता है।

शनिदेव का मंत्रः ॐ शन्नो देवी रभिष्टय आपो भवन्तु पीपतये शनयो रविस्र वन्तुनः। इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश होते हैं। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है।

सुबह के टाइम की शुरुआत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए कई मंत्रों का जाप करने की सलाह दी जाती है। आज हम आपके लिए लाए हैं सुबह के समय में मंत्रों का जाप करने की खास जानकारी- सुबह उठते ही अगर कोई इस मंत्र का जाप करता है तो इसे शुभ माना जाता है। प्रात: कर-दर्शनम् कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविन्द: प्रभाते करदर्शनम्।।

जीवन में तरक्की पाने के बारे में ज्योतिषियों की राय है कि अगर वो इस मंत्र का इस्तेमाल करते हैं तो जीवन में तरक्की पा सकते हैं। कैरियर में आगे बढ़ने व जीवन में तरक्की पाने का मंत्रः । ॐ भूर्भुव: स्वः। तत्सवितुर् वरेण्यं ।।भर्गो देवस्य धीमहि। धियो योनः प्रचोदयात् क्लीं क्लीं क्लीं क्लीं ।। इस मंत्र का जाप करना बहुत ही सरल है।

लक्ष्मी जी की कृपा पाने का मंत्र- चन्दनस्य महत्पुण्यम् पवित्र् पापनाशनम् आपदां हरते नित्यम् लक्ष्मी तिष्ठतु सर्वदा। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इसे चंदन मंत्र कहा जाता है। संध्याकाल में उत्तर की ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक प्रत्येक दिन 3 बार इस मंत्र का जाप करें।

इसके अलावा बुरी आदतों को छोड़ने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है-ते वाष्प वारि परिपूर्ण लोचनम् मारुतिं नमत रक्षसान्तकम्। इस मंत्र का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो इसका असर जरूर होता है।

=>
=>
loading...