Top NewsUttar Pradesh

स्वागत में भगवामय हुई यूनिवर्सिटी, आ रहे योगी और गर्वनर

मथुरा। भगवा रंग में रंगा गया पंडित दीन दयाल उपाध्याय वेटरिनरी पशु चिकित्सालय, बता दें कि मथुरा में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है। यूपी के राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ आज मथुरा आएंगे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के स्वागत में पूरे वेटरिनरी यूनिवर्सिटी को भगवा रंग में रंग दिया गया है। आज सुबह 11 बजे राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पहुंचेंगे। पूरा वेटरिनरी यूनिवर्सिटी परिसर भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज 11 बजे वेटरिनरी विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की छह फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। गवर्नर और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए गए हैं। वेटरिनरी परिसर को तीन जोन चार सेक्टर में बांटा गया है।

सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आसपास के जिलों से भारी संख्या में पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। कमिश्नर और आगरा रेंज के आईजी ने सीएम और राज्यपाल के दौरे से पूर्व यूनिवर्सिटी परिसर का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

वेटरिनरी यूनिवर्सिटी के कुलपति केएम लाल पाठक ने इस पर खुशी जताई कि उनकी यूनिवर्सिटी में राज्यपाल और मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है। उन्होंने यूनिवर्सिटी परिसर को भगवा रंग में रंगे जाने का बचाव करते हुए कहा ये अच्छा रंग है। इसलिए इस रंग में यूनिवर्सिटी परिसर को रंगवाया गया है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar