Lifestyle

महिलाओं को ब्रा खरीदने से पहले जाननी चाहिए ये बातें

क्या आपको पता है कि गलत लॉन्जरी का चुनाव आपकी पूरी ड्रेस को खराब कर सकता है। खासकर अगर बात करें ब्रा की तो कई महिलाएं लड़कियां अपने लिए सही साइज का ब्रा नहीं ले पाती हैं। ब्रा न ही ज्यादा ढीली होना चाहिए न ही इतनी टाइट कि आपको सांस लेने में भी परेशानी हो।

बैंड साइज-

बैंड साइज सीधा-सीधा वह साइज है जिस साइज का ब्रा आपको खरीदना है। सीधे खड़े होकर मेजरिंग टेप से अपने रिब केज का नाप लीजिए। याद रहे, ब्रेस्ट के नीचे जहां ब्रा का बैंड होता है आपको उसका साइज नापना है। अब अगर टेप पर कोई इवन नंबर आता है, तो उस नंबर में 4 जोड़ दीजिए। अगर टेप पर ऑड नंबर आया है तो उसमें 5 जोड़ दीजिए। अब जो नंबर बना है, आपको उसी साइज का ब्रा लेना चाहिए। कप साइज जानने के लिए अपने ब्रेस्ट का मेजरमेंट लें। बैंड साइज को कप साइज से घटा दें।

उदाहरण- : मान लीजिए बैंड नापने पर टेप पर उसका साइज 28 आया। तो आपका बैंड साइज हुआ 28+4 = 32

कप साइज : 34-32 = 2 मतलब आपको 34बी साइज का ब्रा लेना है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar