Entertainment

शादी के बंधन में बंधे अंकित तिवारी, कानपुर की पल्लवी संग लिए 7 फेरे

कानपुर। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी अब शादी के बंधन में बंध गएं हैं। अंकित ने शुक्रवार को कानपुर की रहने वाली पल्लवी के साथ सात फेरे लिए। आपको बता दें कि अंकित सुन रहा है न तू गाने से बहुत मशहूर हुए थे।

यह गाना लोगों के दिलों दिमाग पर छा गया था। शहर के एक होटल में हुए शादी समारोह में कुछ कलाकार, मॉडल और परिवार के लोग शामिल हुएं। अंकित शादी की रिसेप्शन पार्टी कानपुर के ही एक होटल से देंगे। रिसेप्शन में फिल्मी दुनिया की नामी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि अंकित तिवारी कानपुर के नवीन नगर के रहने वाले है। जबकि पल्लवी कानपुर के किदवई नगर की रहने वाली हैं। दोनो की जान-पहचान 7 महीने पुरानी है। यह दोनों की अरेंज मैरिज है।

2013 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी-2 के सुन रहा है न तू गाने से अंकित का करियर ऊंचाई पर पहुंच गया जिसने अंकित को न सिर्फ पहचान दिलाई बल्कि फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार अवार्ड भी दिलवाया। अंकित और पल्लवी ने जैसे ही एक दूसरे को वरमाला पहनाई वैसे ही अंकित के गाए हुए गाने बजने लगे।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique