National

झारखंड में चार नक्सली गिरफ्तार

रांची, 15 मार्च (आईएएनएस)| झारखंड के पलामू जिले के एक गांव में गुरुवार को चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें से एक पर 5 लाख का इनाम भी है।

नक्सलियों के पास से 45 जिंदा कारतूस और राइफलें भी मिलीं हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ किए संयुक्त अभियान में खड़गपुर गांव से नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

इनामी राशि वाले नक्सली दीपक गंझू को योगेन्द्र भुइया और दो नाबालिगों के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक लड़की भी शामिल है।

पुलिस ने दो इंसास राइफल, दो नियमित राइफल, 45 जिंदा कारतूस, 50,140 रुपये नकद और नक्सलवादी साहित्य जब्त किए।

नक्सलवादी राज्य के 24 जिलों में से 18 में सक्रिय हैं।

=>
=>
loading...