NationalTop News

42 देशों की सुंदरियों ने महिलाओं लड़कियों को बांटे सेनेटरी पैड

बहादुरगढ़। महिलाओं की आवाज को उठाने के लिए तथा कन्या भू्रण हत्या के खिलाफ भावुक संदेश देने के लिए 42 देशों की सुंदरियां रविवार 18 मार्च को बहादुरगढ़ के लोवा खुर्द गांव में पहुंची। इस गांव वे सेनेटरी अभियान की भागीदार भी बनीं। महिलाओं और किशोरियों को सुंदरियों ने ही सेनेटरी पैड भी दिए।

इा कार्यक्रम का आयोजन गांव के मिडल स्कूल में किया गया। यहां पर रोटरी क्लब और जीको कंपनी की ओर से मिलकर प्रोजेक्ट पर काम भी किया गया है। स्कूल में शौचालय और हैंडवाश की व्यवस्था की गई। किशोरियों के लिए सेनेटरी व्यवस्था को जरूरी बताया। जीको कंपनी के अधिकारी भी यहां मौजूद रहे।

सभी सुंदरियां यहां टेन स्क्वेयर मीडिया एंड प्रोडेक्शन व रूबरू ग्रुप की तरफ से चल रहे ‘मिस सुपर मॉडल व‌र्ल्ड वाइड 2018’ ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेने आई हुई हैं। इस काटेस्ट के अलावा ये सुंदरियां कुछ गंभीर मुद्दे जैसे कन्या भू्रण हत्या, महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर सामाजिक जागरूकता के लिए भी काम कर रही हैं।

इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए 42 देशों से आई सुपर मॉडल्स ने गांव लोवा खुर्द के स्कूल की लड़कियों और गांव की महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे। सभी लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया और कन्या भू्रण हत्या के खिलाफ एकजुट होने के लिए कहा।

बता दें कि 10 दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में फैशन शो, टैलेंट शो, राष्ट्रीय परिधान प्रतियोगिता के अलावा 26 मार्च को गुरुग्राम स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में इसका ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया, बेलारूस, चीन, इजिप्ट, इथोपिया, इजराइल, कजाकिस्तान, केन्या, लेबनान, मलेशिया, मैक्सिको, म्यामार, नीम्बिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, फिलिपिंस, रूस, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड, तुर्की, उजबेकिस्तान व भारत सहित 42 देशों की सुंदरियां भाग ले रही हैं। 10 दिन के शेड्यूल में बॉलीवुड की कई नाम चीन हस्तियां भी इन सुंदरियों का मनोबल बढ़ाने के लिए यहां शिरकत करेंगी और इनसे मुलाकात करेंगी।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar