Entertainment

ये साड़ी पहने आखिर भोपाल बस स्टैंड से कहां जा रहीं अनुष्का शर्मा

मुंबई। अनुनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई धागा’ इसी साल 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा बिल्कुल देसी अंदाज में दिखाई देंगी। फिल्म में उनका लुक पहले ही सामने आ गया है। ​कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा भोपाल के बस स्टैंड पर पिंक कलर की साड़ी पहने नज़र आईं।

अनुष्का शर्मा के साथ टीम के और भी लोग मौजूद थे। पर उनका हुलिया इतना अलग था कि एक बार में ये पहचानना मुश्किल है कि ये बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा हैं। फैंस के लिए इस फिल्म में अपनी स्टार को देखना काफी रोमांचक होगा, क्यों‍कि अनुष्का ग्लैमर लुक छोड़ नो मेकअप लुक में गांव की गोरी के अंदाज में नज़र आएंगी। पिछले दिनों अनुष्का ने कपड़े पर कढ़ाई करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

फिल्म ‘सुई धागा’ में पहली बार वरुण और अनुष्का की जोड़ी बनी है। छोटे शहर पर आधारित इस फिल्म में वरुण टेलर और अनुष्का कढ़ाई करने वाली बनी हैं। फिल्म में अपने किरदार को दमदार बनाने के लिए दोनों ही स्टार खूब मेहनत कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि एक्शन सीन शूट करने के दौरान वरुण को चोट भी लग गई थी। क्योंकि उन्होंने किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल न कर सभी सीन खुद शूट किए हैं।

28 सितंबर को रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘सुई धागा’ को शरत कटारिया डायरेक्ट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले दोनों की तस्वीर सामने आई थीं, जिसमें वो स्क्रिप्ट पढ़ते नज़र आ रहे थे।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar