IANS News

दिल्ली में सुबह सुहावना मौसम

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आद्र्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 66 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

=>
=>
loading...