Regional

पत्नी को पेड़ से बांधकर सात घंटों तक बेल्ट से पीटता रहा पति, वीडियो रूह कंपाने वाला है

 

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पंचायत का तुगलकी फरमान सुनकर हर कोई हैरान रह गया। यह घटना बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के लौंगा गांव की है।

सूत्रों के मुताबिक, लौंगा गांव की रहने वाली एक विवाहित महिला गांव के ही एक युवक के साथ अपनी मर्जी से चली गई थी। महिला पांच-छह दिन तक उसी के साथ रही। बाद में उस युवक का एक रिश्तेदार उसे गांव में वापस छोड़ आया था। जिसपर पंचायत ने उसे पेड़ से बांधकर उसे बेल्टों व डंडों से पीटने का फरमान सुनाया।

उस महिला को भरी पंचायत में उसके पति ने बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। महिला चीखती रही। आस-पास खड़े लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। बुलंदशहर के लोंदा गांव में जिस समय यह वाकया हो रहा था। वहां करीब 50-60 लोग खड़े तमाशा देख रहे थे। न तो किसी ने महिला के पति को रोकने की कोशिश की और न ही पुलिस को सूचना देने की जरूरत समझी।

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पेड़ से बांधकर पीटा गया। वहीं पुलिस ने सात नामजदों सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को महिला के पति, ग्राम प्रधान शेर सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH