Entertainment

108 किलो की एक्ट्रेस करेगी वापसी, बनेगी विलेन

मुंबई| आप सभी को ‘ढाई किलो प्रेम’ सीरियल तो याद ही होगा जिसमे एक्ट्रेस का वजन 108 किलो था। वही ढाई किलो वजन वाली एक्ट्रेस अंजली आनंद अब एक नए शो के साथ टीवी पर वापसी करने जा रहीं है। आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है अब उनका वजन 108 किलो नहीं है। उन्होंने केवल उस शो के लिए अपना वजन इतना बढ़ाया था। वो शो भी अब बंद हो चुका और अंजली का वजन भी अब कम हो गया है। बात करते है उनके आने वाले नए शो की।

कड़ी मेहनत के बाद अब अंजली फिर से टीवी पर कमबैक करने जा रही हैं वो भी एक बिल्कुल नए शो के साथ। इस शो का नाम होगा ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’। इस शो में उनका लुक पिछले शो से थोड़ा मॉडर्न है। इस शो मे अंजली एक बच्ची की माँ का रोल निभाने जा रही है जो अपनी बच्ची को किसी भी कीमत पर स्टार बनाना चाहती है। इस किरदार में अंजली नेगेटिव रोल में नज़र अयेंगी।

अंजली ने बताया कि वो उनके इस रोल और नए शो को लेकर बेहद खुश हैं। पिछले शो के लिए उन्होंने 108 किलो वजन बढ़ाय़ा था। अपने वजन के बारे में अंजली ने आगे बताते हुए कहा कि अक्सर वो कपड़ों की शौपिंग बाहर से ही करती हैं क्योंकि उनकी नाप के कपड़े यहं मिलते ही नहीं हैं। इतना वजन होने के बावजूद अंजली ने हार नहीं मानी और एक्टिंग में काम बैक करने जा रही हैं। अंजली ने बताया कि उन्हें टीवी देखना बेहद पसंद है। वो घंटों तक बैठ कर टीवी देख सकतीं हैं। और यहीं से उन्हें एक्टिंग में करियर बनाने का आईडिया आया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH