Science & Tech.technical newsTop Newsमुख्य समाचार

Amazfit GTR 3 Pro स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

लखनऊः अमेजफिट ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit GTR 3 Pro को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया है। Amazfit GTR 3 Pro के साथ  Amazfit GTR 3 और Amazfit GTS 3 को भी बाजार में उतारा गया है। Amazfit GTR 3 Pro में 150 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा इस वॉच में जीपीएस और अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट है। Amazfit GTR 3 Pro पर आप ब्लूटूथ की मदद से कॉलिंग भी कर सकते हैं।

कीमत और स्पेसिफिकेशन

Amazfit GTR 3 Pro की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। इस वॉच को अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। Amazfit GTR 3 Pro में 1.45 इंच की अल्ट्रा एचडी एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 480×480 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। ऐसे में आपको अधिक रौशनी का या कड़ी धूप में कोई परेशानी नहीं होगी। डिस्प्ले के साथ एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग भी है यानी उंगलियों के निशान नहीं आएंगे। खास फीचर्स की बात करें तो स्मार्टवॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग के साथ ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग की सुविधा है।

इसके अलावा स्ट्रेस और स्लीप ट्रैकिंग की भी सुविधा है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है यानी 50 मीटर गहरे पानी में जाने पर भी यह वॉच खराब नहीं होगी। Amazfit GTR 3 Pro के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा वॉच के साथ अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट है यानी बोलकर भी आप इस स्मार्टवॉच को कंट्रोल कर सकते हैं। कॉलिंग के लिए इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर दोनों हैं। Amazfit GTR 3 Pro में 450mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा है।

डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन की बात करें तो Amazfit GTR 3 Pro की डिजाइन सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव जैसी है। Amazfit GTR 3 Pro में राइट साइड में दो बटन दिए गए हैं जिनमें से एक का इस्तेमाल आप फंक्शन के लिए कर सकते हैं और दूसरे बटन के जरिए आप सीधे वर्क आउट मोड में पहुंच सकते हैं। डिस्प्ले के किराने कर्व्ड हैं। इसकी बॉडी एल्युमीनियम की है और स्ट्रैप सिलिकॉन के हैं। इसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले भी है। स्ट्रैप के लिए लेदर का भी विकल्प मिलेगा। ब्राइटनेस के लिए ऑटो एडजस्टमेंट का भी सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 70.6 फीसदी है। बिना स्ट्रैप वॉच का वजन 32 ग्राम है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 50Hz है। तो डिजाइन के मामले में तो Amazfit GTR 3 Pro वाकई और प्रीमियम स्मार्टवॉच लग रही है।

परफॉर्मेंस

GTR 3 Pro में Zepp OS दिया गया है। इस वॉच को आप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने प्रोसेसर के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन वॉच का ऑपरेशन हेवी नहीं है। हर एक कमांड को वॉच तेजी से कैप्चर करती है। इसे आप Zepp एप से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। स्क्रीन की स्वैपिंग स्मूथ है और एप की लॉन्चिंग भी फास्ट है। इस वॉच के साथ म्यूजिक अपलोड की भी सुविधा है और इसके लिए आपको 2.3GB की स्टोरेज मिलती है।

फोन पर प्ले होने वाली म्यूजिक को आप वॉच के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ थर्ड पार्टी म्यूजिक एप जैसे Spotify का भी सपोर्ट है। अमेजन एलेक्सा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में काम करता है। वॉच में एक चीज मिसिंग है और वह है नोटिफिकेशन का रिप्लाई। आप किसी नोटिफिकेशन का रिप्लाई नहीं दे सकते। वॉच के साथ जीपीएस का सपोर्ट है जो कि इनबिल्ट है। रनिंग और साइकलिंग के दौरान आप जीपीएस का इस्तेमाल ऑफलाइन भी कर सकते हैं। इसके साथ ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर भी दिया गया है जो कि काफी हद तक सटीक रिजल्ट देता है। इस वॉच की सबसे खास बात यह है कि रनिंग जैसे एक्सरसाइज को ऑटोमेटिक डिटेक्ट कर लेती है। वॉच पर बात करने का भी हमारा अनुभव बढ़िया रहा। आवाज दोनों तरफ क्लियर आती है।

बैटरी लाइफ

GTR 3 Pro की बैटरी को लेकर 12 दिनों के बैकअप दावा किया गया है लेकिन जीपीएस ऑन करके, 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर ऑन करके और कई बार ब्लड ऑक्सीजन चेक करते हैं तो आपको 6 दिनों का बैकअप मिलेगा। यदि आप जीपीएस का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी। अलवेज ऑन डिस्प्ले में भी बैटरी की लाइफ कम होगी। फुल चार्ज करने में करीब 1.30 घंटे का वक्त लगता है।

 

=>
=>
loading...