Science & Tech.technical newsTop Newsमुख्य समाचार

आज से शुरू होगी Oppo Reno 7 Pro 5G स्मार्टफोन की पहली सेल, साथ ही सस्ते दामों पर खरीद सकेंगे Oppo Enco M32

लखनऊः ओप्पो के नए स्मार्टफोन  Oppo Reno 7 Pro 5G की आज यानी आठ दिसंबर को पहली सेल होनी है। Oppo Reno 7 Pro 5G को पिछले सप्ताह भारत में Oppo Reno 7 5G के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo Reno 7 Pro 5G के साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Oppo Reno 7 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity 1200 Max प्रोसेसर और 12 जीबी रैम है।

Oppo Reno 7 Pro 5G की कीमत

Oppo Reno 7 Pro 5G को एक ही रैम और स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। इस कीमत में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन को स्टारलाइट ब्लैक और स्टाररेल्स ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। फोन के साथ 6,667 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी है। इसके अलावा कई बैंक के कार्ड के साथ 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी। फोन के साथ Oppo Enco M32 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है लेकिन फोन के साथ यदि आप इसे खरीदते हैं तो यह आपको 1,399 रुपये में मिलेगा।

Oppo Reno 7 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 7 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन में मीडियाटेक 1200-Max प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

 

Oppo Reno 7 Pro 5G का कैमरा

Oppo Reno 7 Pro 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इसमें भी 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ कलर टेंपरेचर के लिए भी एक सेंसर दिया गया है।

Oppo Reno 7 Pro 5G की बैटरी

Oppo Reno 7 Pro 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-C पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन  जैक है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4500mAh की डुअल सेल बैटरी है जिसके साथ 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है। फोन का वजन 180 ग्राम है।
=>
=>
loading...