CrimeRegionalTop Newsमुख्य समाचार

गुरुग्राम हादसाः सुबह पत्नी से मिलकर ऑफिस गया था पति, शाम को बेटे ने दी मौत की खबर

गुरुग्राम के चिनटेल्स पैराडाइसो सोसायटी में गुरुवार को हुए हादसे में मौत का शिकार हुई डी टावर की रहने वाली एकता भारद्वाज (31) के पति राजेश भारद्वाज घटना वाले दिन सुबह अपनी पत्नी से मिलकर ऑफिस गए थे। उस वक्त उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह अपनी पत्नी से आखिरी बार मिल रहे हैं। घटना के समय वह ऑफिस से वापस लौट रहे थे। राजेश भारद्वाज ने बताया कि उनका अपना बिजनेस है। उनकी पत्नी भी उनके कारोबार में एसोसिएट थीं।
मलबे में बुरी तरह दब गई थी महिला
दूसरे टावर के फ्लैटों में गुजारी रात
हादसे के बाद डी टावर को बंद कर दिया गया है। ऊपर के फ्लैट में रहने वाले लोग भी अपने फ्लैट में नहीं जा सके। सुनीता ने भी दूसरे टावर में रहने वाली महिला के यहां रात गुजारी। वहीं कुछ लोग पूरी रात बचाव कार्य के दौरान खुले आसमान के नीचे ही रहे। संगीता का कहना है कि सभी फ्लैटों का ऑडिट होना चाहिए। फ्लैट पूरी तरह से सुरक्षित हैं इसे सुनिश्चित किया जाए।